छपरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर हुई अहम बैठक

Ghazala Saheb3 September 20261 min read135 viewsBihar
छपरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर हुई अहम बैठक

सारण में आगामी 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई है। यह बैठक छपरा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देश पर आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई न्यायिक पदाधिकारी और बार एसोसिएशन के सचिव शामिल हुए।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी और नोटिस

डालसा सचिव ने बैठक में जानकारी दी कि लोक अदालत के लिए अब तक लगभग 7,000 नोटिस भेजे जा चुके हैं। उन्होंने सभी मामलों में समय पर शत-प्रतिशत नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा सके। इस बैठक में सीजीएम स्वाति सिंह, एसीजीएम-I संगीता रानी, एसडीजेएम सुमित कुमार और एसीजीएम-II सुरभी श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

आम जनता से अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे 12 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोग बैंक ऋण, बिजली, पानी, ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस और अन्य सुलहनीय मामलों का मुफ्त और तुरंत निपटारा करवा सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment