छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल, 20 टीबी मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

सारण, 16 सितंबर (हि.स.)। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण द्वारा रेड क्रॉस भवन, छात्रधारी बाजार, छपरा में टीबी मरीजों की मदद के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छपरा सदर प्रखंड के 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए, ताकि उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के चेयरमैन डॉ. शहजाद आलम, वाइस चेयरमैन डॉ. शशि पराशर, सचिव ज़ीनत मसीह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह और स्टेट प्रतिनिधि डॉ. हरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. मुन्नी कुमारी, सतेंद्र श्रीवास्तव तथा एस.टी.एस. मुकेश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।