छपरा की अनिका उपाध्याय ने राज्य स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने 1.5 लाख रुपये से किया सम्मानित

Ghazala Saheb9 September 20261 min read7 viewsBihar
छपरा की अनिका उपाध्याय ने राज्य स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने 1.5 लाख रुपये से किया सम्मानित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में छपरा के राजपूत इंटर कॉलेज की छात्रा अनिका उपाध्याय ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान (द्वितीय रैंक) हासिल किया है।

  • अनिका ने 450 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता पाई है।
  • उन्हें 1.5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है।
  • लैपटॉप खरीदने के लिए 51 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

9 सितंबर को पटना में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनिका उपाध्याय और अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी उपस्थित थे।

परिवार और जिले में खुशी

अनिका की इस उपलब्धि से उनके पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और माता किरण देवी के साथ-साथ पूरे सारण प्रमंडल और राजपूत इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल है।

Share:

Comments

Leave a comment