छपरा में छात्र जदयू का छात्र संवाद, नीतीश और निशांत के हाथ मजबूत करने की अपील

Ghazala Saheb9 September 20261 min read14 viewsBihar
छपरा में छात्र जदयू का छात्र संवाद, नीतीश और निशांत के हाथ मजबूत करने की अपील

सारण में रामजयपाल कॉलेज परिसर में सारण छात्र जदयू के तत्वावधान में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया, जबकि संयोजन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इस्लामपुर के विधायक सह छात्र जदयू प्रदेश प्रभारी रूहेल रंजन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संगठन किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, जिससे पार्टी को मुख्य शक्ति मिलती है।

छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। जदयू जिला अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद विकल ने भी पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

छात्र जेडीयू जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने विश्वास दिलाया कि सारण जिला में छात्र संगठन को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर ऋतुराज सिंह, जहांगीर आलम मुन्ना, कुसुम देवी, ओमप्रकाश शर्मा, शंभु मांझी, कमाल अशरफ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment