हरितालिका तीज पर मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Ghazala Saheb14 September 20261 min read7 viewsBihar
हरितालिका तीज पर मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हरितालिका तीज का महत्व

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।

सुख और शांति की कामना

मुख्यमंत्री ने यह भी कामना की है कि इस पर्व पर बिहार के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द्र बना रहे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि हमारा बिहार राज्य निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे हरितालिका तीज के इस पवित्र पर्व को पूरी श्रद्धा, प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं।

Share:

Comments

Leave a comment