मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाराष्ट्र मण्डल के श्रीगणेश उत्सव में की पूजा-अर्चना, मांगी प्रदेश की सुख-शांति

पटना में आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीगणेश से प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाराष्ट्र मण्डल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
महाराष्ट्र मण्डल के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही उन्हें पगड़ी भी पहनाई गई। मुख्यमंत्री ने श्रीगणेश उत्सव पूजा के आयोजन के लिए महाराष्ट्र मण्डल के सदस्यों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें तथा बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
इस कार्यक्रम में कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर सहित महाराष्ट्र मण्डल के सदस्य, अन्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।