समस्याओं का समाधान और न्याय दिलाना हमारा दायित्व, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Ghazala Saheb8 September 20261 min read24 viewsBihar
समस्याओं का समाधान और न्याय दिलाना हमारा दायित्व, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुल 137 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबद्ध विभाग शिकायतों का समयबद्ध समाधान करते रहें ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके।

राजस्व, शिक्षा और गृह विभाग से जुड़े मामलों पर निर्देश

बैठक के दौरान राज्य भर से आये हुए आवेदकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने संबद्ध जिला के जिलाधिकारी और विभाग को समय सीमा के अंदर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

30 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धा पेंशन तथा राशन कार्ड के योग्य आवेदकों को शीघ्र उसका लाभ दिलाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को 30 दिन के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान मिले। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्रीगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment