CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का बड़ा हमला: गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग, सचिन पायलट करेंगे चंडीगढ़ में मार्च!

पंजाब कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने न केवल उनकी बर्खास्तगी की मांग की है, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की भी मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई है।
सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में होगा बड़ा प्रदर्शन
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए विधायक सचिन पायलट के साथ एक ज़ूम मीटिंग की है।
इस बैठक के बाद कांग्रेस ने विरोध का बड़ा रास्ता चुना है। वारिंग के अनुसार, "हमने निर्णय लिया है कि श्री सचिन पायलट जी के नेतृत्व में हम कल चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालेंगे और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।"
अखिलेश यादव ने भी उठाई इस्तीफे की मांग
इस विवाद में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर चल रहे मतभेदों का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सभी लोग चाहते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। यादव ने तीखा हमला करते