दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी मजबूत, सीआईएसएफ परिसर के लिए सात एकड़ भूमि का हुआ निरीक्षण

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। मंगलवार को केवटी प्रखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के रहने और दफ्तर के लिए करीब सात एकड़ जमीन का मौका मुआयना किया गया।
सांसद ने बैठक में उठाया था मुद्दा
दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मैसूर में हुई बैठक में इस अहम बात को प्रमुखता से रखा था। उन्होंने अधिकारियों से CISF के लिए जल्द से जल्द जमीन देने की मांग की थी।
सुरक्षा व्यवस्था होगी प्रभावी
सांसद ने कहा कि लगातार कोशिशों के बाद प्रशासन द्वारा जमीन देखना एयरपोर्ट को मजबूत करने की तरफ बड़ा कदम है। CISF के लिए घर और दफ्तर बनने से एयरपोर्ट की सुरक्षा को और असरदार बनाने में मदद मिलेगी।