दरभंगा में बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Ghazala Saheb11 September 20261 min read9 viewsBihar
दरभंगा में बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

दरभंगा, 11 सितंबर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में भेदभाव खत्म करने और फरवरी 2024 के समझौते की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय हड़ताल की। इस दौरान दरभंगा शहर में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं।

दरभंगा टावर पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंककर्मियों ने दरभंगा टावर पर जोरदार प्रदर्शन और सभा की। इस सभा का नेतृत्व जिला संयोजक रमण कांत मिश्रा और सहसंयोजक शरदंत कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मी साल 2012 से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। फरवरी 2024 में हुए द्विपक्षीय समझौते में इसे मानने के बाद भी अब तक लागू नहीं किया गया है।

आगे आंदोलन की चेतावनी

आईबीओसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार के वादाखिलाफी के कारण बैंककर्मी आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। सभा को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Share:

Comments

Leave a comment