दरभंगा में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारी, डीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण

Ghazala Saheb1 September 20261 min read32 viewsBihar
दरभंगा में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारी, डीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण

दरभंगा जिला अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को प्लस टू जेएनजेभी उच्च विद्यालय, नवादा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई एवं सुरक्षा सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

तैयारियों की समीक्षा और निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही विद्यार्थियों के अनुकूल वातावरण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल पर जोर

उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment