जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

Ghazala Saheb10 September 20261 min read8 viewsBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

दरभंगा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे।

गोदाम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस के आंतरिक परिसर, गोदाम की व्यवस्था तथा सुरक्षित रखे गए ईवीएम एवं वीवीपैट का अवलोकन किया। इसके बाद बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का भी निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, गोदाम की आंतरिक स्थिति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार उपस्थित थे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment