दरभंगा में बच्चों के अधिकार और कानूनी सहायता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ghazala Saheb23 August 20261 min read30 viewsBihar
दरभंगा में बच्चों के अधिकार और कानूनी सहायता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के सझुआर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 283 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित हुआ।

कानूनी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नालसा की ओर से संचालित बाल हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालश्रम, शिक्षा का अधिकार, बच्चों के भरण-पोषण सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।

लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने विवादों के निपटारे के लिए स्थायी लोक अदालत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0 तथा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रितु कुमारी, सहायिका रेनू देवी, आशा कार्यकर्ता आभा कुमारी, जीविका सुधीरा कुमारी, पीएलवी नितीश कुमार राम सहित अन्य मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment