दरभंगा में सड़क हादसा: धर्मकांटा के पास अनियंत्रित ठेला पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Ghazala Saheb29 August 20261 min read212 viewsBihar
दरभंगा में सड़क हादसा: धर्मकांटा के पास अनियंत्रित ठेला पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दरभंगा जिले के बेनीपुर एसएच-88 पर बेनीपुर-पौड़ी-डखराम के बीच धर्मकांटा के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंटौर निवासी के रूप में हुई है और घायल का इलाज बेनीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा लकड़ी लदा ठेला अनियंत्रित होकर पलटने और उसकी चपेट में आने के कारण हुआ है।

स्थानीय लोगों और संगठनों की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 दिन पहले भी इसी स्थान के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पिछले एक वर्ष के दौरान इस इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर बाबा नागार्जुन स्मृति मंच के अध्यक्ष ऋषभ कुमार और सचिव हंसिका कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से सवाल उठाए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कराने और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाले हादसों और उनसे होने वाली मौतों पर रोक लगाई जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment