सदाकत आश्रम में मनाई गई पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की जयंती और लहटन चौधरी की पुण्यतिथि

Ghazala Saheb2 September 20261 min read167 viewsBihar
सदाकत आश्रम में मनाई गई पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की जयंती और लहटन चौधरी की पुण्यतिथि

बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाक़त आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की 104 वीं जयंती और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. लहटन चौधरी की 23 वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

दारोगा प्रसाद राय और लहटन चौधरी को किया गया याद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व. दारोगा प्रसाद राय ने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के हितों को मजबूती से आवाज दी। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी बिहार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्व. लहटन चौधरी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस के प्रति लहटन चौधरी की निष्ठा, संघर्षशीलता और संगठनात्मक क्षमता हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ संजय यादव, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया।

Share:

Comments

Leave a comment