दिल्ली में साफ हुई यमुना नदी कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान फिर से मैली हो रही है। जानकारों के मुताबिक शुक्रवार को यमुना नदी में जहरीले झाग वाला पानी बहता हुआ नजर आया। इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है जो लोग यमुना का पानी नहाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
कुछ साल पहले भी इसी तरह की तसवीरें देखने को मिली थी, तब राष्ट्रीय हरित अधिकरण के द्वारा गठित यमुना निगरानी पैनल ने दिल्ली प्रदूषण कमेटी से यमुना नदी में इस तरह की गंदगी का रिपोर्ट पेश करने और इस गंदगी का कारण पता करने को कहा था।
लॉकडाउन के बीच यमुना नदी के साफ होने के बहुत से कारण है, यमुना नदी में नाली का गंदा पानी नहीं छोड़ा जाना भी एक प्रमुख काराण है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के 28 उद्योगिक स्थानों से रोजाना निकलने वाला 213 मीलियन गैलन बिल्कुल ही बंद था। उस समय यमुना नदी में लोगों का पूजा करना भी बंद था जिसकी वजह से पूजा की सामग्री डालने, नहाने, सॉलिड वेस्ट जालने और कपड़े धोने जैसी प्रक्रियाएं भी बंद थी। यहां तक कि हरियाणा से नियमित तौर पर पानी भी रोजोना छोड़ा जा रहा था जिसके कारण नदी में पहले से मौजूद गंदगी भी बह जाती थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *