एक नजर पूरी खबर

  • किसी ने घर में घुस कर 12साल की बच्ची के साथ रेप करके ताबड़तोड़ चाकु से वार किया।
  • दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम विहार पुलिस ने इस मामले में धारा 8 के तहत हत्या की कोशिश और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा है कि, यह काफी गंभीर मुद्दा है। लड़की के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। अभी वह एम्स अस्पताल में भर्ती है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किसी ने घर में घुस कर 12साल की बच्ची के साथ रेप करके ताबड़तोड़ चाकु से वार किया। फिलहाल बच्ची दिल्ली में स्थित AIIMS अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूंज रही है। उसे हर हाल में बचाने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम विहार पुलिस ने इस मामले में धारा 8 के तहत हत्या की कोशिश और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बताया कि, लड़की के माता-पिता और उसकी बहन घर के पास ही एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते हैं। पूरा परिवार एक कमरे के घर में ही रहता है और जब सभी काम पर गए थे, तभी यह घटना हुई। जिस ईमारत में परिवार रहता है, उसमें कई कमरे भी हैं, जिन्हें अन्य लोगों को किराए पर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के अंजाम तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इस घटना का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञात लिया है और पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ को नोटिस जारी किया है। इस मामले में पुलिस से 8 अगस्त को एफआईआर की कॉपी दाखिल करने और कार्यवाही से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा है कि, यह काफी गंभीर मुद्दा है। लड़की के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। अभी वह एम्स अस्पताल में भर्ती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *