29 नवंबर तक ही दी जाएगी ये सेवा
04412 दिल्ली-सहरसा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को रात 11 बजे दिल्ली से चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.35 बजे गोरखपुर से होते हुए सहरसा रात 8.00 बजे पहुंचेगी। 29 नवंबर तक ही ये सेवा दी जाएगी।
 
वापसी में यह होगा रूटीन
वापसी में 04411 सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को रात 10.05 बजे सहरसा से चलेगी और दूसरे दिन 6.25 बजे गोरखपुर से होते हुए शाम 7.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक ये सेवा दी जाएगी।
 
26 नवंबर तक चलेगी
04408 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.10 बजे से गोरखपुर होते हुए दरभंगा शाम 5.00 बजे पहुंचेगी। बता दें कि ये ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को चलेगी।
 
वापसी में यह होगा रुटीन
वापसी की बात की जाए तो 04407 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से रात 8.45 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 4.00 गोरखपुर से होकर नई दिल्ली शाम 5.30 बजे पहुंचेगी। यह 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *