Akhand India
Wednesday, August 10, 2022
No Result
View All Result
  • National
  • Delhi
  • Bihar
  • Arab
  • Travel
Akhand India
No Result
View All Result

दिल्ली में अब आपके कूड़े के बदले मिलेगा पैसा, Indian Oil के साथ हुआ दिल्ली सरकार का करार

Digital Desk by Digital Desk
November 25, 2020
in Delhi
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Earn Money from Garbage: खराब आर्थिक हालत से जूझ रहे उत्तरी निगम को आय के लिए अब कूड़े का ही सहारा है। जो कूड़ा निगम के लिए अब तक परेशानी का सबब बन रहा था वहीं कूड़ा अब निगम के कमाई का जरिया बनने जा रहा है। निगम ने 100 फीसद कूड़े के निस्तारण के लिए इंडियन ऑयल के साथ संयंत्र की स्थापना करने के प्रस्ताव को उत्तरी निगम की स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत निगम तीन जोन से निकलने वाले 2200 टन कूड़े को निस्तारण के लिए इस इंडियन ऑयल को देगा। इसके एवज में निगम को मुनाफे का कुछ फीसद हिस्सा भी मिलेगा। इससे निगम की लैंडफिल पर कूड़ा जाना भी बंद हो जाएगा।

कूड़े से पैसे बनाएगा निगम

दरअसल, अभी निगम में 4500 टन कूड़े का उत्सर्जन प्रतिदिन होता है। इसमें से  दो हजार टन कूड़े से नरेला-बवाना लैंडफिल पर 24 मेगावॉट बिजली बनाई जाती है। बाकि 2500 टन कूड़ा अभी लैंडफिल पर जाता है। इस प्लांट की स्थापना के बाद निगम प्रतिदिन 4200 टन कूड़े का निस्तारण कर देगा। बाकि 300 टन कूड़े का उपयोग निगम खाद बनाने के लिए करेगा। इससे निगम में कूड़े की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही वह दिल्ली का पहला ऐसा निगम बन जाएगा जो 100 फीसद कूड़े का निस्तारण कर देगा।

इंडियन ऑयल के साथ समझौता करेगा निगम

स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि निगम ने रानी खेडा में एक वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना करने का फैसला लिया है। इसके लिए स्थायी समिति ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के साथ समझौता करेगा।

स्थायी समिति ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

समझौते के तहत निगम बिना किसी खर्च के रानी खेड़ा में वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ईधन) बनाने के प्लांट की स्थापना की जाएगी। गोस्वामी ने बताया कि संभवतः इस कूड़े का उपयोग डीजल बनाने के लिए किया जाएगा। इस प्लांट के लिए निगम नरेला, सदर पहाड़गंज और करोल बाग जोन से प्रतिदिन निकलने वाले 2200 टन कूड़े को ईधन बनाने के लिए देगा। गोस्वामी ने बताया कि इसके एवज में ईंधन बनाने से जो आय होगी निगम की हिस्सेदारी भी उसमें होगी, जिससे निगम के राजस्व में बढोत्तरी होगी।

लैंडफिल साइट को खत्म करने में मिलेगी मदद

इस प्लांट की स्थापना के बाद निगम को भलस्वा लैंडफिल साइट को खत्म करने में मदद मिलेगी, क्योंकि अभी फिलहाल 2500 टन कू़ड़ा प्रतिदिन यहां डाला जाता है। प्लांट शुरू होने के बाद यहां पर कूड़ा आना बंद हो जाएगा। इससे लैंडफिल की ऊंचाई कम करने के लिए लगाई गई ट्रॉमल मशीनों से लैंडफिल को खत्म करने में सहायता मिलेगी। यहां फिलहाल 15 ट्रॉमल मशीनें हैं जो कूड़े को मिट्टी में परिवर्तित कर रही हैं।

Related Posts

Delhi

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास बिना हेलमेट जा रही cdv कर्मी की लोगों ने खींची तस्वीर

October 23, 2021
Delhi

डाक विभाग में 63 हजार रुपये तक सैलरी वाली नौकरी करने का मौका, सरकारी नौकरी और 7th pay का वेतन

October 22, 2021
Delhi

देश में फिर बढ़ें Petrol-Diesel के दाम, जानिए कितनी की हुई बढ़ोतरी

October 21, 2021
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा देश का पहला ई-हाईवे, जानिए क्या है खास
Delhi

दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा देश का पहला ई-हाईवे, जानिए क्या है खास

October 20, 2021
Delhi

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलें, फ़िल्मी अंदाज़ में केजरीवाल ने किसानों से कहा, Mai Hoon Naa

October 20, 2021
Bihar

दिल्ली जाने वाली इस राजधानी express का टाइम टेबल और रूट बदला, मिलेगा ज़्यादा कन्फ़र्म टिकट

September 9, 2021
Next Post

पूरे UP में 5000 पुलिस वालों का हो गया ट्रान्स्फ़र, सब करेंगे ट्रैफ़िक पुलिस का काम, कल से चेकिंग पूरे UP में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बिहार में नया सरकार, डिप्टी CM तेजस्वी तो फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. 7 बड़ी अपडेट पढ़ ले August 9, 2022
  • पटना में बाप ने इंजीनियर और डॉक्टर बेटों को बनाया चोर, दुकान दुकान करते हैं चोरी, बनया करोड़ों रुपया August 9, 2022
  • बिहार राजनीति हुआ साफ़, RJD नीतीश के साथ, भाजपा ने शाहनवाज़ को दिल्ली वापस बुलाया August 9, 2022
  • बिहार गोपलगंज में आया बाढ़ का क़हर, 6 इलाक़ों का सड़क सम्पर्क टूटा August 4, 2022
  • ट्रैफ़िक वाले देखेंगे पैर में चप्पल, अगर मिला तो 1000 का जुर्माना तय, सबको जुटा हाई पहनना होगा गाड़ी चलाने के लिए July 19, 2022

Categories

  • Arab (1,874)
  • Bihar (594)
  • Bihar Education (7)
  • COVID 19 (3)
  • Darbhanga (2)
  • Delhi (305)
  • National (22)
  • Patna (41)
  • Travel (5)
  • Uncategorized (1,819)
  • Weather (8)
  • भागलपुर (152)
  • सीतामढ़ी (1)

About Akhand India

Akhand India is national news portal publishing breakings news, story and India related contents.

We are registered in MSME as UDYAM-BR-26-0014146

Contact: +91-9504756906
Email: [email protected]
Post: 201, Anand Villa, DPS more, Patna, Bihar 801503



Categories

  • Arab
  • Bihar
  • Bihar Education
  • COVID 19
  • Darbhanga
  • Delhi
  • National
  • Patna
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • भागलपुर
  • सीतामढ़ी

Follow us on social media

Recent News

  • बिहार में नया सरकार, डिप्टी CM तेजस्वी तो फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. 7 बड़ी अपडेट पढ़ ले
  • पटना में बाप ने इंजीनियर और डॉक्टर बेटों को बनाया चोर, दुकान दुकान करते हैं चोरी, बनया करोड़ों रुपया
  • बिहार राजनीति हुआ साफ़, RJD नीतीश के साथ, भाजपा ने शाहनवाज़ को दिल्ली वापस बुलाया
  • National
  • Delhi
  • Bihar
  • Arab
  • Travel

© 2022 Akhand India

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page

© 2022 Akhand India