बुधवार को 5673 कोविड मरीज़ मिलें
बता दें कि दिल्ली में कोरोना दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को 5673 कोविड मामले सामने आएँ। ऐसे में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
कंटेनमेंट जोन की संख्या 3 हज़ार के पार
कंटेनमेंट जोन की संख्या 3 हज़ार के पार हो चुकी है। अब दिल्ली में 3047 से भी ज्यादा कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। जो काफ़ी निराशाजनक है। दिल्ली के दक्षिणी पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं, जिनकी संख्या 558 है। दक्षिणी जिले में 505 कंटेनमेंट जोन हैं।
घनी आबादी पर कंटेनमेंट जोन की संख्या कम
हालांकि यमुनापार के तीन जिले शाहदरा, पूर्वी व उत्तर-पूर्वी जिले में घनी आबादी के बावजूद कंटेनमेंट जोन की संख्या दूसरे जिले की तुलना में कम है। उत्तरी पूर्वी जिले में सबसे कम कंटेनमेंट जोन हैं, जिनकी संख्या मात्र 82 है।
बढ़ते कंटेनमेंट जोन पर सर्कार ने दिया यह तर्क
सरकार के हवाले से कहा गया है कि निवासियों के सुरक्षा के मध्यनज़र 1-2 मरीज़ वाले इलाकों को भी कंटेनमेंट जोन में बदला जा रहा है। यहीं वजह है कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या इतनी बढ़ गयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *