लड़की के पिता वापस घर ले आए अपनी बेटी
प्रेमी युगल इंदिरापुरम में रहते थे, लेकिन लड़की के पिता को इस बात का पता चलते ही वो उसे वापस अपने साथ बिहार लेकर चले गए। लड़की से बात न होने और उसका फ़ोन फ़ोन बंद आने की स्तिथि में लड़के को अनहोनी का अंदेशा हुआ।
इ मेल के जरिए की शिकायत
इस बाबत लड़के ने अपनी शिकायत दिल्ली महिला आयोग से इ मेल के जरिए कर दी। पता चला कि लड़की को उसे किसी भगवती स्थान मंदिर के पास रखा गया है। लड़के के पास भी लड़की के पिता के नाम के अलावा उसकी कोई जानकारी नहीं थी।
पंडोल क्षेत्र में छुपाकर रखा गया था लड़की को
तुरंत ही बिहार पुलिस से संपर्क से संपर्क किया गया। काफी दिक्कतों के बाद लड़की को पुलिस ने पंडोल क्षेत्र से ढूंढा। फिर उसे पटना लाकर शेल्टर होम में रखा गया और दिल्ली में उसे सुरक्षित प्रेमी के पास पंहुचा दिया गया।
दोनों जल्द करेंगे शादी
बता दें कि सुरक्षा की मांग पर दोनों को दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा दी गयी है। जल्द ही दोनों शादी भी करेंगे। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बहुत सराहनीय काम किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *