बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

Ghazala Saheb30 August 20261 min read141 viewsBihar
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को सोनपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का विशेष दुग्धाभिषेक कर वंदन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार प्रदेश और हरिहरक्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास तथा जन-कल्याण की कामना की और बाबा हरिहरनाथ का डंका पूरे विश्व में बजने की प्रार्थना की।

स्वागत और सम्मान

मंदिर पहुंचने पर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, पुजारियों और कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजन के उपरांत न्यास समिति के सचिव ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाल्य, प्रसाद और मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Share:

Comments

Leave a comment