देवबंद में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, दूसरा फरार

Prakriti Singh20 August 20263 min read37 viewsUttar Pradesh
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, दूसरा फरार

देवबंद (सहारनपुर) से मिली खबर के अनुसार, देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटना से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच जंगल ग्राम सांपला खत्री में मुठभेड़ हुई।
  • पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल, एक बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए।
  • पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से शकील नामक बदमाश घायल हुआ।
  • फरार बदमाश का नाम खालिद है जिसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।

पुलिस चेकिंग और मुठभेड़ की पूरी घटना

बीती रात्रि प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद और पुलिस टीम द्वारा जंगल ग्राम सांपला खत्री पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दो व्यक्ति एक गौवंश और गौवध के उपकरण लेकर सड़क से बांयी ओर गांव सांपला खत्री के जंगल में ज्वार के खेत में काटने के लिए ले गये हैं और रात्रि में ही उसका वध कर गौमांस को मोटर साइकिल पर बेचने जायेंगे। इस सूचना पर जंगल ग्राम सांपला खत्री ज्वार के खेत में एक बछड़ा जमीन पर बंधा पड़ा मिला जिसका मुंह पकड़े हुए एक व्यक्ति बैठा था तथा दूसरा व्यक्ति एक प्लास्टिक की पल्ली से छुरी उठा रहा था। पुलिस टीम ने उनको ललकारते हुए घेर घोटकर पकड़ने का प्रयास किया तभी दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति चिल्ला कर बोला कि शकील पुलिस है, गोली मार दो इनको और इतना कहते ही उक्त दोनों व्यक्तियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये। जिसमें पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। बदमाशों द्वारा पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी।

बदमाश की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार और घायल बदमाश की पहचान शकील पुत्र यामीन कुरैशी निवासी मौहल्ला पठानपुरा हाल सैनियों का मौहल्ला कस्बा व थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। मौके से एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार घायल अभियुक्त द्वारा फरार अभियुक्त का नाम खालिद पुत्र नामालूम नि० ग्राम बझेडी जिला मु०नगर हाल पता फौलादपुरा थाना देवबन्द सहारनपुर बताया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा नाजायज 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस तथा एक खोखा 315 बोर तमंचे की नाल में फंसा हुआ व एक अदद मोटर साईकिल पेशन रंग लाल काला नम्बर DL 9S BS 8960, चैसिस नम्बर MBLJAS048JGK023 तथा इंजन नम्बर JA06ETJGK09750 व एक रास बछडा व प्लास्टिक का कट्टा सील सर्व मोहर मय नमूना मोहर महमूला बरामद किए हैं।

दर्ज मुकदमे और कानूनी कार्रवाई

घायल और गिरफ्तार बदमाश थाना स्थानीय का एचएस नं0-32/बी है, जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी के मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवबंद पर मु0अ0स0 604/2026 धारा 109 (1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार घायल बदमाश के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment