कटिहार में धान की फसल को फॉल्स स्मट कंडुआ रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग की खास एडवाइजरी जारी

कटिहार में धान की फसल को फॉल्स स्मट यानी कंडुआ रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जरूरी सलाह जारी की है। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों को खेतों की नियमित जांच करने को कहा है। इस फफूंदजनित रोग से बालियों को भारी नुकसान होता है और पैदावार घट जाती है।
रोग फैलने के मुख्य कारण
यह बीमारी 'अस्टिलागिनोइडेया विरेन्स' नामक फफूंद के कारण फैलती है। नमी, लगातार बादल छाए रहने या बारिश से इसका प्रकोप बढ़ता है। खेतों में यूरिया का ज्यादा इस्तेमाल और फसल का घना होना भी संक्रमण को बढ़ावा देता है।
बचाव और रोकथाम के उपाय
संक्रमण दिखने पर किसान रोगग्रस्त बालियों को काटकर गड्ढे में दबा दें। रासायनिक उपचार के लिए प्रोपिकोनाजोल 25% ईसी या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करें। जैविक प्रबंधन के लिए ट्राइकोडर्मा से बीज शोधन की सलाह दी गई है।