दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों की मौज! दिल्ली से मिलेगी सीधी बस सेवा, प्राइवेट बस वालों की मनमानी होगी खत्म

त्योहारों के सीजन में घर जाने की व्याकुलता और निजी बस संचालकों द्वारा वसूले जाने वाले भारी किराए से परेशान यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार बिहार के लिए सीधी अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे रही है। इससे दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को न केवल किफायती सफर मिलेगा, बल्कि उन्हें सीधे कनेक्टिविटी का लाभ भी होगा।
इन 6 प्रमुख शहरों तक पहुंचेगी सीधी सेवा
परिवहन विभाग द्वारा गठित एक समिति वर्तमान में दिल्ली और बिहार के बीच एक पारस्परिक परिवहन समझौते (Reciprocal Transport Agreement) की समीक्षा कर रही है। इस योजना के तहत बिहार के छह महत्वपूर्ण शहरों को दिल्ली से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है:
- पटना
- गया
- मुजफ्फरपुर
- दरभंगा
- पूर्णिया
- भागलपुर
70 बसों का बेड़ा और सफर का अनुमानित समय
जैसे ही दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे, बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआती चरण में यात्रियों की सुविधा