डॉ अजय कुमार पासवान ने संभाली बिहार कांग्रेस मीडिया की कमान

पटना के सदाकत आश्रम में बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाना मुख्य लक्ष्य
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. पासवान को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रचार विभाग का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक प्रभावी, तथ्यपरक और सशक्त ढंग से पहुँचाना है।
राजेश राम ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में मीडिया विभाग और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनेगा, जिससे कांग्रेस की आवाज़ को मजबूती के साथ जन