बिहार के कई जिलों में भूकंपों के झटके, कन्फर्म हुआ इसका केंद्र

Akhand India Desk24 November 20261 min read0 viewsBihar
बिहार के कई जिलों में भूकंपों के झटके, कन्फर्म हुआ इसका केंद्र

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके बिहार, पश्चिम बंगाल और भारत के कई अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे आया। दरभंगा में लोगों ने इसे लगभग 7:05 बजे महसूस किया।

बिहार में कहां-कहां असर

  • पटना और उत्तर बिहार व सीमांचल के कई जिलों में झटके महसूस हुए। इनमें दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान शामिल हैं।
  • दरभंगा में कंपन करीब 2 से 3 सेकंड रहा और काफी हल्का था।
  • झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

आसपास के राज्य

  • झारखंड के देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पथरगामा और रांची में हल्के झटके महसूस हुए।
  • पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी लोग घबराकर बाहर आ गए।
  • भूटान, बांग्लादेश और चीन में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

नुकसान की स्थिति
अब तक किसी के घायल होने, जान जाने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह खबर अपडेट हो रही है।

Share:

Comments

Leave a comment