सारण में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Ghazala Saheb26 August 20261 min read173 viewsBihar
सारण में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सारण, 26 अगस्त। एकमा थाना क्षेत्र के माने पंचायत स्थित नवतन गांव में बुधवार सुबह सब्जी के खेत में पटवन करने गए किसान सवलिया प्रसाद की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार सवलिया प्रसाद खेत में मोटर पंप चालू करने के लिए प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। आसपास काम कर रहे लोगों की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment