सहरसा में भारतीय खाद्य निगम द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य आयोजन

Ghazala Saheb14 September 20261 min read8 viewsBihar
सहरसा में भारतीय खाद्य निगम द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य आयोजन

सहरसा में भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रबंधक के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी प्रबंधकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

हिंदी के प्रयोग पर जोर

कार्यक्रम के दौरान रामनिवास सिंह, प्रबंधक राजभाषा द्वारा कार्यालय के कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति सबको जागरूक किया गया। उन्होंने कार्यालय के दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।

प्रतियोगिताओं की जानकारी

इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा-2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी दी गई। सभी से अधिकाधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुरोध किया गया। इस कार्यक्रम में रामनिवास सिंह, सौरभ, निशांत कुमार, तरुण कुमार, साकेत कुमार, संजय कुमार पासवान, माधव कुमार, अमित कुमार, वंदना कुमारी, आशीष कुमार एवं संजीव कुमार रजक आदि उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment