फारबिसगंज में महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, मुस्लिम समाज ने दिया सहयोग का भरोसा

Ghazala Saheb7 September 20261 min read15 viewsBihar
फारबिसगंज में महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, मुस्लिम समाज ने दिया सहयोग का भरोसा

अररिया 07 सितंबर। फारबिसगंज में 13 सितंबर को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सोमवार को दरभंगिया टोला स्थित मदरसा में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में समाज के प्रबुद्ध जन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द्र के साथ निकाला जाए, इस पर चर्चा करना था। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया।

जुलूस के मार्ग और प्रशासन की तैयारी

फारबिसगंज के दरभंगिया टोला स्थित बड़ी मस्जिद से होकर जुलूस गुजरती है, जिसके कारण सामाजिक सौहार्द्र के बिगड़ने का खतरा बना रहता है और पूर्व में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसको लेकर फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बैठक में एसडीएम अभय कुमार तिवारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता वाहिद अंसारी, पार्षद इरशाद सिद्दीकी, शाकिर हुसैन, नूर कौसर, राजा अली, इलियास मंसूरी, इज़हार आलम, हंजाला अंसारी, महबूब आलम, ताज अहमद, राजू, सन्नी अनीश आलम सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment