फारबिसगंज में महावीरी झंडा का सफल समापन, महंत ने सनातन समाज और प्रशासन का जताया आभार

Ghazala Saheb16 September 20261 min read11 viewsBihar
फारबिसगंज में महावीरी झंडा का सफल समापन, महंत ने सनातन समाज और प्रशासन का जताया आभार

अररिया में फारबिसगंज शहर के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक महावीरी झंडोत्सव के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी मंदिर के महंत और आयोजन समिति ने आभार जताया है। बुधवार को मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर के महंत पंडित अंगद भूषण दूबे और पंडित अर्जुन दूबे समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने भागीदारी करने वाले समस्त सनातन समाज और प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशासन और समाज का योगदान

फारबिसगंज की इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने में समाज के हर वर्ग का सराहनीय योगदान रहा है। भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने अनुशासन, धैर्य और अटूट आस्था का परिचय दिया। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चौबीस घंटे की मुस्तैदी के कारण लाखों श्रद्धालुओं ने सुरक्षित तरीके से महावीरी झंडे का दर्शन किया।

विभागों और व्यापारियों का धन्यवाद

महंतों ने नगर परिषद प्रशासन को साफ-सफाई, चूने-ब्लीचिंग छिड़काव, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया है। इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग को आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया गया। शहर के व्यापारियों ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए पानी और चना-शरबत का स्टाल लगाकर सेवा की। महावीरी झंडा शोभा यात्रा संचालन समिति ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रचार-प्रसार किया और भक्तों के बीच जन जागरण किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजनी मिश्रा, शिवम दुबे, माधव लाल कर्ण, शिवराम शर्मा और अवध कांत मिश्रा मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment