नेपाल की बारिश से गंडक में बाढ़ का खतरा, बिहार के 5 जिलों में बढ़ा संकट

नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश ने उत्तर बिहार में बड़ी आफत खड़ी कर दी है। गंडक नदी में बाढ़ की स्थिति के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में संकट गहरा गया है। नेपाल की तरफ से आ रहे पानी के भारी बहाव ने तटीय इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
बराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी
जल संसाधन विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज से पानी का भारी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बीते 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से वाल्मिकीनगर बराज से 5,43,500 क्यूसेक जलश्राव प्रवाहित हुआ। यह भारी बहाव लगातार कई घंटों तक जारी रहा, जिसमें 13 घंटों तक जलश्राव 5 लाख क्यूसेक से अधिक और 32 घंटों तक 4 लाख क्यूसेक से अधिक बना रहा। यह पानी अब निचले इलाकों जैसे पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली की ओर बढ़ रहा है