गंडक नदी जलस्तर में बढ़ोतरी: शाम तक 5 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने का अलर्ट

Ghazala Saheb27 September 20261 min read0 viewsBihar
गंडक नदी जलस्तर में बढ़ोतरी: शाम तक 5 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने का अलर्ट

नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में गंडक नदी जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वाल्मीकिनगर बराज पर पानी का बहाव बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नेपाल में बारिश का असर, बढ़ रहा है जलश्राव

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में सामान्य से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते वाल्मीकिनगर बराज पर जलश्राव का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह 11 बजे तक बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया था। नेपाल के देवघाट गेज स्थल पर दर्ज जलस्तर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक यह बहाव 5 लाख क्यूसेक या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह इस वर्ष के अब तक के अधिकतम जलश्राव

Share:

Comments

Leave a comment