गंडक नदी का जल प्रवाह पूरी तरह सामान्य है, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने दी जानकारी

Ghazala Saheb27 August 20261 min read44 viewsBihar
गंडक नदी का जल प्रवाह पूरी तरह सामान्य है, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने दी जानकारी

पटना: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि नेपाल में आई बाढ़ और बिहार में उसके संभावित असर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वाल्मीकिनगर बराज और पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि गंडक के जल का प्रवाह पूरी तरह सामान्य है।

स्थानीय निरीक्षण और बैठक: वाल्मीकिनगर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की गई और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई। स्थानीय लोग सरकार की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। नेपाल के तिब्बत प्रभाग में जहां ग्लेशियर के फटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वह मुख्य बिंदु वाल्मीकिनगर बराज से लगभग 250 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है।

बाढ़ के खतरे पर स्थिति: नेपाल के भोटेकोसी, त्रिशूली और नारायणी नदी होते हुए गंडक तक आते-आते जल प्रवाह की गति कम हुई, जिसका फायदा मिला। जल संसाधन के अधिकारियों और जिला प्रशासन की मुस्तैदी से यह खतरा फिलहाल टल गया है। गंडक नदी का जल स्तर भी सामान्य से कम था, जिससे इस घटना के बाद गंडक में जो अतिरिक्त डिस्चार्ज आया, उससे भयावह स्थिति नहीं बनी।

सतर्कता के निर्देश: उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि प्रकृति के रुख के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें और घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment