बिहार में गंगा का रौद्र रूप: पटना में खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के ऊपरी इलाकों से पानी के भारी बहाव के कारण गंगा में उफान आ गया है। मंगलवार को पटना के गांधी घाट और हथिदह में नदी खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव जैसे निचले इलाकों में बाढ़ का डर बढ़ गया है।
पटना में बढ़ता जलस्तर और अन्य जिलों की स्थिति
गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेमी ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि हथिदह में यह 1 सेमी ऊपर है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के अनुसार, हालांकि पानी बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति अभी भयावह नहीं है। मुंगेर में जलस्तर खतरे के निशान से 1.42 मीटर, भागलपुर में 1.29 मीटर और कहलगांव में 34 सेमी नीचे बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी, बक्सर और दिघिया में भी पानी के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है।
कोसी नदी भी खतरे के निशान के ऊपर
गंगा के साथ-साथ कोसी नदी भी उफान पर है। विजय घाट पुल पर को