गौतम ऋषि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की बड़ी पहल शुरू

Ghazala Saheb31 August 20261 min read20 viewsBihar
गौतम ऋषि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की बड़ी पहल शुरू

सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गौतम ऋषि आश्रम-अहिल्या उद्धार स्थल को राज्य के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा इसे रामायण सर्किट से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रवेश द्वार, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विश्राम स्थल तथा दिशा-सूचक बोर्ड लगाने पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक भूमि और आधारभूत संरचना का आकलन कर शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव एवं रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

इस संबंध में डीसीएलआर सदर, जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी, अंचलाधिकारी रिविलगंज तथा कार्यपालक पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से जिले में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment