स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सीतामढ़ी और शिवहर के पदाधिकारियों से की खास मुलाकात

Ghazala Saheb24 August 20261 min read31 viewsBihar
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सीतामढ़ी और शिवहर के पदाधिकारियों से की खास मुलाकात

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सोमवार को सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के पार्टी पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस दौरान दोनों जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में सीतामढ़ी और शिवहर के जिलाध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण सहित दोनों जिलों के प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन तक नीतीश कुमार की नीतियों एवं बीते 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। निशांत ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, उतनी ही मजबूती से हम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और विकास की सोच को पहुंचा सकेंगे।

बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की अपील

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। मौके पर विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, विधायक पंकज मिश्रा, विधायक प्रो नागेंद्र राउत, पूर्व मंत्री डा रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, शिवहर के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय सहित कई वरीय नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment