वायु सेना दिवस: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने वायु योद्धाओं के साहस को सराहा

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। देश के दोनों प्रमुख नेताओं ने राष्ट्र की सीमाओं और आसमान की सुरक्षा में वायु सेना के साहस, पेशेवर दक्षता और अटूट समर्पण की जमकर प्रशंसा की है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया उल्लेख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय वायु सेना ने अनुशासन और उच्च स्तर की तैयारी के साथ देश की सेवा में अनुकरणीय उदाहरण पेश किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिशन ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारे वायु योद्धाओं की सटीकता और परिचालन तत्परता का लोहा मनवाया है।
राष्ट्रपति ने यह भी रेखांकित किया कि