आईटीआई मनिहारी में खाली सीटों पर 7 सितंबर को होगा स्पॉट एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Ghazala Saheb3 September 20261 min read16 viewsBihar
आईटीआई मनिहारी में खाली सीटों पर 7 सितंबर को होगा स्पॉट एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

कटिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मनिहारी के सत्र 2026–28 और 2026–27 की खाली सीटों पर नामांकन के लिए 07 सितंबर को स्पॉट एडमिशन होगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग के बाद बची सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया तय की गई है।

ट्रेड और आवेदन की अंतिम तारीख

प्रभारी प्राचार्य की सूचना के अनुसार, आईसीटीएसएम, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक डीजल और वेल्डर ट्रेड की खाली सीटों पर यह दाखिला होगा। आईटीआईसीएटी परीक्षा पास वे सभी छात्र जिनका कहीं नामांकन नहीं हुआ है, वे 06 सितंबर को दोपहर 03:00 बजे तक संस्थान में ऑफलाइन आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

एडमिशन का समय और जरूरी दस्तावेज

स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 07 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। छात्रों को मेधा सूची, उनकी पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीट मिलेगी। छात्रों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लानी होंगी। इनमें मैट्रिक के कागजात, जाति, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और छह पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। प्रशिक्षण शुल्क के रूप में एससी और एसटी छात्रों के लिए ₹740 और अन्य सभी छात्रों के लिए ₹980 फीस तय की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment