फरक्का जल संधि पर राजद मांगे बिहार की जनता से माफी, जदयू प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने बोला तीखा हमला

Ghazala Saheb29 August 20261 min read18 viewsBihar
फरक्का जल संधि पर राजद मांगे बिहार की जनता से माफी, जदयू प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने बोला तीखा हमला

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि 1996 में हुए फरक्का जल संधि समझौते के दौरान बिहार के हितों की बलि चढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी मांगने की जगह राजद अनर्गल बयानबाजी पर उतर आई है।

फर्जी वीडियो जारी करने का आरोप

शम्भू नाथ सिन्हा ने कहा कि राजद तत्कालीन समता पार्टी के नेता जॉर्ज फर्नांडीज का एक वीडियो जारी कर फर्जी रूप से अपना चेहरा बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने सवाल पूछा कि 1996 में केंद्र और बिहार में किसकी सरकार थी, जब बिहार में लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे और केंद्र में इनकी मदद से सरकार थी, तो इन्होंने बिहार के हित की बलि कैसे चढ़ने दी।

संधि के नवीनीकरण की मांग

अब जब दिसंबर में इस संधि का नवीनीकरण होना है और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार हित में इसे रद्द करने की मांग राज्यसभा में उठाई तो राजद की बेचैनी बढ़ गई है। सच्चाई यह है कि साल 1996 में चारा घोटाले में अभियुक्त घोषित हो चुके लालू प्रसाद यादव ने जेल जाने के डर से इस संधि को लेकर चुप्पी साध ली और बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी।

Share:

Comments

Leave a comment