जोगबनी वाशिंग पिट लाइन निर्माण कार्य में तेजी के लिए 13 सितंबर को चलेगा ट्विटर ट्रेंड अभियान

Ghazala Saheb11 September 20261 min read10 viewsBihar
जोगबनी वाशिंग पिट लाइन निर्माण कार्य में तेजी के लिए 13 सितंबर को चलेगा ट्विटर ट्रेंड अभियान

अररिया में सीमांचल क्षेत्र में नई ट्रेनों के परिचालन के लिए ट्रेनों के प्रारंभिक अनुरक्षण की बड़ी बाधा को दूर करने हेतु जोगबनी में पिट लाइन निर्माण की योजना बनाई गई थी। इनमें से एक पिट लाइन का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से आधा अधूरा छोड़ा गया है। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए रेल संगठनों ने आगामी 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर ट्विटर ट्रेंड अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

ट्विटर अभियान की तैयारी और सहयोग

इस पहल में बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव चंदन भगत, उपाध्यक्ष अभिनव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश और वरिष्ठ सदस्य मयंक गुप्ता, कीमू केसरी, विशेष ठाकुर, सतीश भगत अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने आगामी 13 अक्टूबर रविवार को अपराह्न 12 बजे से एक बजे तक ट्विटर हैंडल से ट्वीट एवं रिट्वीट करने की अपील की है। इस अभियान को कई संगठनों ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।

विभिन्न संगठनों की अपील

डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा, विनोद सरावगी, अजातशत्रु अग्रवाल और राकेश रोशन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मांग करने की अपील की है। इससे रेल प्रशासन तक यह आवाज मजबूती से पहुंचेगी और परियोजना को शीघ्रता से चालू करने के कदम उठाए जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment