अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने 99 लीटर विदेशी शराब के साथ ऑटो किया जब्त, चालक फरार

अररिया, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान नेशनल हाईवे एनएच 327ई पर एक ऑटो से 99 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की गाड़ी को देखकर ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की और हाईस्कूल चौक के पास वाहन खड़ा कर फरार हो गया।
शराब बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली जिसमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि फरार चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अनिल यादव के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।