जेपीयू के राजेन्द्र कॉलेज में वोकेशनल दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित, छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू

सारण में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के राजेन्द्र कॉलेज में सोमवार को व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वोकेशनल डायरेक्टर प्रो. अजीत कुमार तिवारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के वोकेशनल पाठ्यक्रमों और उनके फायदों की जानकारी दी गई।
वोकेशनल पाठ्यक्रमों से मिलते हैं रोजगार के अवसर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वोकेशनल डायरेक्टर प्रो. अजीत कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार वाजपेई के विशेष प्रयासों से कॉलेज में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों से रोजगार के असीम अवसर मिलते हैं, बशर्ते विद्यार्थी अपने हुनर और कौशल को विकसित करें।
प्राचार्य ने की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने लैब और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिया तथा विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। मंच संचालन डॉ. प्रशांत सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. देवेश रंजन ने किया। इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ ज्योत्सना त्रिपाठी, बीएमसी को-ऑर्डिनेटर डॉ सुनील प्रसाद, बीसीए शिक्षक अभिनंदन कुमार, बीबीए शिक्षक सुबोध कुमार, मो. साहीद अली, विश्वविजय सिंह सहित विभिन्न विषयों के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।