कटिहार बाढ़: 1.48 लाख परिवारों को मिले 104 करोड़, रहें 24 घंटे अलर्ट

बिहार के कटिहार जिले में बाढ़ की विभीषिका के बीच राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित सात अंचलों में चल रहे राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सभी संबंधित कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें ताकि प्रभावित नागरिकों को समय पर सहायता मिल सके।
1.48 लाख परिवारों के खातों में पहुंचे 104 करोड़ रुपये
समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई कि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल के माध्यम से डीबीटी (Direct Benefit Transfer) की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है। अब तक कुल 1,48,931 परिवारों के खातों में 1,04,25,17,000 रुपये (एक अरब चार करोड़ पच्चीस लाख सत्रह हजार रुपये) की अनुग्रह राहत राशि भेजी जा चुकी है। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में बजट या संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
बाढ़ का भयावह मंजर: 607 गांव और लाखों लोग प्रभावित
कटिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जिले के 7 अ