कटिहार में चार नदियों की बाढ़ से 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत कार्य तेज

Ghazala Saheb9 September 20261 min read10 viewsBihar
कटिहार में चार नदियों की बाढ़ से 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत कार्य तेज

कटिहार जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जिले के 331 गांव और 21 वार्ड बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार कुल 6,09,234 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बिहार सरकार के मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने मनिहारी और बरारी अंचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और सामुदायिक रसोई केंद्र

बरारी, कुर्सेला, मनिहारी और अमदाबाद में 160 सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से 2,95,010 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। नए प्रभावित क्षेत्रों के लिए 91 अतिरिक्त रसोई केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं।

आवागमन के लिए नावों का संचालन और स्वास्थ्य सुविधाएं

आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न अंचलों में 102 नावों का परिचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए 41 शिविरों के माध्यम से 2,993 मरीजों का इलाज किया गया है और 5 बोट एम्बुलेंस भी तैनात हैं।

पशुओं का उपचार, पेयजल और आपातकालीन केंद्र

पशुओं के उपचार हेतु 5 पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 1,273 पशुओं का इलाज और 130.30 क्विंटल सूखा चारा वितरित किया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए 51 चापाकल एवं 44 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं और आपात स्थिति के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत है।

Share:

Comments

Leave a comment