कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम ने बांटी बैट्री ट्राईसाइकिल और एफडी प्रमाण-पत्र

Ghazala Saheb1 September 20261 min read206 viewsBihar
कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम ने बांटी बैट्री ट्राईसाइकिल और एफडी प्रमाण-पत्र

कटिहार में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दिव्यांगजनों और सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभुकों को परिसंपत्तियां और प्रमाण पत्र बांटे।

संबल योजना के तहत कुल पांच दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल दी गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत तीन चयनित लाभुकों रिया कुमारी, कुमारी काजल और शिवानी कुमारी को एक-एक लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

इस कार्यक्रम के दौरान कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय प्रखंड प्रमुख, सिरनियाँ पश्चिम पंचायत के मुखिया, कटिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटिहार के अंचल पदाधिकारी सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment