कटिहार में 12 सितंबर 2026 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक और अधिकारियों को नोटिस भेजने का निर्देश

Ghazala Saheb24 August 20261 min read123 viewsBihar
कटिहार में 12 सितंबर 2026 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक और अधिकारियों को नोटिस भेजने का निर्देश

कटिहार में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत की सफलता और अधिक से अधिक मामलों के निपटारे को लेकर सोमवार को व्यवहार न्यायालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश-सह-सचिव कमलेश सिंह देऊ ने की।

बैंक और विभागों को नोटिस भेजने का निर्देश

डीएलएसए सचिव ने विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे ऋण खातों के धारकों को जल्द नोटिस भेजें। उन्होंने मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्री-सिटिंग आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में बीएसएनएल, वन प्रमंडल, जिला नीलाम पत्र कार्यालय और माप-तौल विभाग के अधिकारियों को भी लंबित मामलों में संबंधित पक्षकारों को शीघ्र नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया।

आम नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

डीएलएसए सचिव ने जिले के नागरिकों से 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का निपटारा होता है जिससे समय और धन की बचत होती है।

Share:

Comments

Leave a comment