राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का होगा त्वरित निपटारा, डीटीओ ने बुलाई बैठक

Ghazala Saheb11 September 20261 min read12 viewsBihar
राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का होगा त्वरित निपटारा, डीटीओ ने बुलाई बैठक

कटिहार में आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई-चालानों के त्वरित निपटारा के लिए जिला परिवहन कार्यालय में बैठक हुई। 90 दिनों से अधिक लंबित ई-चालानों के निस्तारण और एक मुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026 पर चर्चा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारी और परिवहन संघों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

वाहन मालिकों और चालानधारकों को लोक अदालत की प्रक्रिया से अवगत कराने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस और परिवहन विभाग के बीच आपसी समन्वय से मामलों का निष्पादन आसान बनाने के निर्देश दिए गए। संघ प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे वाहन स्वामियों तक राहत योजना की जानकारी पहुंचाएं।

लंबित ई-चालानों के समाधान के लिए 07 सितंबर से प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्री-रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि 12 सितंबर को मामलों का समय पर निस्तारण हो सके। यातायात नियमों का पालन सड़क सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया गया।

Share:

Comments

Leave a comment