कटिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 लाख बरामद, एक गिरफ्तार

बिहार के कटिहार जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने बैंक से जुड़ी चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा करते हुए कुल 3 लाख रुपये की शत-प्रतिशत राशि बरामद कर ली है। इस कार्रवाई में कुर्सेला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बारसोई मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
बारसोई: बाइक की डिक्की से गायब हुए 2.50 लाख रुपये मिले
पहली घटना बारसोई थाना क्षेत्र के कचना में हुई। यहाँ के फुहागांव निवासी हसीबुर रहमान (50 वर्ष) ने शुक्रवार को एसबीआई बारसोई से 2.50 लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने यह रकम अपनी बाइक की डिक्की में रखी और खरीदारी करने एक मॉल में चले गए।
जब वे खरीदारी करके वापस लौटे,