किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में हुआ खेलो इंडिया संवाद, पीएम मोदी का संबोधन सुनने उमड़े छात्र

Ghazala Saheb27 August 20261 min read44 viewsBihar
किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में हुआ खेलो इंडिया संवाद, पीएम मोदी का संबोधन सुनने उमड़े छात्र

किशनगंज, 27 अगस्त (हि.स.): जिला मुख्यालय स्थित मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।

विधायक ने की शिरकत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद कमरुल हुदा ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार की खेल संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने तथा खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उपयोग करने का आह्वान किया।

खेलों से होता है मानसिक विकास

वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। ‘खेलो इंडिया’ अभियान देश के युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कॉलेज के प्राचार्य रहे मौजूद

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शतरंज संघ, किशनगंज के महासचिव शंकर नारायण दत्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अली ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि इदू हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव शमसीर अहमद दारा, नगर अध्यक्ष युवा किशनगंज अमजद आलम, एनएसयूआई अध्यक्ष अमित कुमार, छात्र नेता विक्की ठाकुर एवं बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment